(6.06.26)
आज की EBG मीटिंग अत्यंत उत्साहवर्धक एवं ऊर्जा से भरपूर रही। लगभग 40 सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही तथा कई अतिथि भी शामिल हुए। यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई कि अतिथियों ने भी ग्रुप की कार्यशैली और वातावरण से प्रभावित होकर EBG के साथ जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।
इस सफल आयोजन के लिए डॉ. पूनम शर्मा जी, विपुल मित्तल जी, निशांत अग्रवाल जी एवं दिलीप जी का विशेष आभार, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का उत्कृष्ट संयोजन किया।
उपस्थित सभी सदस्यों से एक विनम्र निवेदन है कि आज की मीटिंग से मिली कम से कम एक प्रेरणादायक सीख, विचार या अनुभव ग्रुप में अवश्य साझा करें। आपके विचार न केवल अन्य सदस्यों को प्रेरित करेंगे, बल्कि आपसी सहभागिता और जुड़ाव को भी और मजबूत बनाएंगे।
आप सभी की सहभागिता एवं सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद। 🙏
* संजीव गर्ग
EBG
